आग से जलकर खाक हुईं तीन दुकानें-अमेठी



मुसाफिरखाना:कस्बा स्थित वार्ड संख्या आठ में जहीर अली की चूड़ी, विजय की किराना व सुनील कुमार की चाय-पान की गुमटी में अपनी दुकानें कर जीविका चलाते थे। शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। कस्बेवासियों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। हालांकि फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने तक हजारों रुपये की चूड़ी व किराना दुकान में क्षति हो गई थी। फायर अधिकारी हरिराम की मानें तो आग पर काबू न किया गया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post