सोनू शर्मा संवाददाता, नॉलेज पार्क पुलिस को काफी समय से ग्रेटर नोएडा के व्यपारीयों से कुछ बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने की सूचना काफी समय से मिल रही थी बीती रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस और एण्टी एक्सटोर्शन सैल गौतमबुद्धनगर ने मुखबिर की सूचना पर एल जी गोलचक्कर और शारदा अस्पताल के बीच से मुठभेड़ के बाद दो रंगदारी मांगने वाले बदमाश धर्मेन्द्र पुत्र नरायन कुमार ठाकुर निवासी सन्दया थाना मोफासिल पटना बिहार, मोहन पुत्र दयाराम वर्मा निवासी गाँव व थाना तालवैठ ललितपुर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मयकारतूस, एक कारतूस खोका तीन सौ पन्द्रह बोर, एक चाकू और दो मोबाइल (एक सैमसंग और एक माइक्रोमैक्स ) बरामद किये हैं दोनों बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा के एक बड़े व्यापारी से तीस लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी और तीस लाख रुपये नही देने पर व्यापारी और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे


Tags:
crime
