खबर से नाराज दबंगों ने किया पत्रकार के परिवार पर जानलेवा हमला

सोनू शर्मा संवाददाता, नोयडा ग्रेटर नोएडा मे अब पत्रकार के साथ साथ पत्रकार का परिवार भी सुरक्षित नहीं है एक तरफ पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है ऐसा ही एक मामला नोएडा के बक्तारपुर गाँव का सामने आया है जहाँ एक स्थानीय पत्रकार के पिता पर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया पत्रकार देव गुर्जर पिछले काफी सालो से नोएडा में निर्भीक रूप से पत्रकारिता कर रहे है कुछ दिनों पहले उन्होंने एक खबर लगाई थी जिससे नाराज लोगो ने पत्रकार के पिता पर आज लाठी और डण्डों से जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद पत्रकार के पिता को गम्भीर अवस्था में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया पीड़ित की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है  पीड़ित ने कुछ हमलावरों की पहचान कर ली है जिनके नाम कुशल पुत्र चरतु , देवेंद्र पुत्र चरतु अमीन उर्फ अरविन्द पुत्र कुशाल, आशीष पुत्र कुशल तथा कुछ अज्ञात लोग हैं इन सभी के खिलाफ थाना एक्सप्रेस वे में तहरीर दे दी गई है  पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post