जेवर मे शीघ्र ही शुरू होगा इंटरचेंज का निर्माण, आम जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति ::ठाकुर धीरेन्द्र सिह

सोनू शर्मा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के जेवर में प्रतिदिन लगने वाले जाम की वजह से क्षेत्र की जनता बेेहद त्रस्त हो चुकी है उसी को देखते हुए वरिष्ठ किसान नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधमंडल आज यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ अरूणवीर सिंह से मिला और उन्हें जेवर मे लगने वाले जाम से आम जनता को हो परेशानी से अवगत कराया तथा पूर्व में भी वरिष्ठ किसान नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के द्वारा जाम से निजात के लिए वैकल्पिक प्रावधान प्राधिकरण के अधिकारियों बताये गये थे जिन्हें प्राधिकरण ने बोर्ड की मीटिंग में स्वीकृत कर दिया था आज मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने सम्बन्धित अधीनस्थ अधिकारियों को बुलाकर जेवर पर इंटरचेंज का निर्माण कार्य शीध्र प्रारम्भ कराये जाने और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे जेवर से स्यारौल तक मार्ग को एक दो दिन में ठीक कराये जाने के आदेश प्रतिनिधिमंडल के सामने ही दिये वरिष्ठ किसान नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के साथ चौधरी हरीश सिंह, उदयवीर सिंह, सुरेशचंद शर्मा नीरपाल सिंह, अमरपाल सिंह के अलावा अन्य किसान मौजूद रहे 

Post a Comment

Previous Post Next Post