गौतमबुद्धनगर जिले के कक्षा दो तक के सभी स्कूल दो दिनों के लिए बंद

सोनू शर्मा संवाददाता ग्रेटर नोएडा,गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने फॉक को ध्यान मे रखते हुए जनपद के समस्त स्कूलों को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के सभी बच्चों का दो दिन के लिए अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं कक्षा तीन से कक्षा बारह तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल प्रातः नौ बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित रहेंगे और उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में अध्यापक एवं प्रधानचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी बच्चों को क्लास रूम में रखा जाए और खेल की कोई एक्टिविटी गतिविधियां ने कराई जाये आगे धुन्ध को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को और आगे बढाया जा सकता है गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्र मे अत्याधिक प्रदूषण की वजह से छायी धुन्ध के कारण साँस लेना भी दुर्लभ हो रहा है और घर से बाहर निकलते ही आँखों मे चुभन सी होने लगती है जिसकी चपेट मे नोयडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरा एन सी आर भी आ रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post