सोनू शर्मा संवाददाता, नोयडा के थाना फेस थ्री पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिन्डन नदी पुल से पहले सडक पुख्ता के पास से चार शातिर लूटेरों आजम पुत्र सलीम अहमद निवासी ए-436 सैक्टर-11 विजय नगर थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद, शाहरूख पुत्र इदरीश निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद, फराज पुत्र इकरामुददीन अली निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद, यशपाल पुत्र धनसिंह निवासी गली नंबर -32 25 फुटा रोड बुद्ध विहार थाना फेस थ्री जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है पुलिस ने लूटेरों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार नंबर DL1Z 7887 (फर्जी नम्बर प्लेट लगी) एक वैगनआर कार नंबर DL1RTA 0175 एक घडी, तीन मोबाईल फोन, दो तमंचे तीन सौ पन्द्रह बोर मय दो कारतूस जिन्दा , दो चाकू और पाँच हजार पाँच सौ रूपये नगद बरामद किये गये हैं लूटेरों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि लूटेरे शातिर किस्म है जो ओला कम्पनी की गाडियों को ले जाने के नाम पर बुक करके चालक को बाँध कर सुनसान जगह पर डालकर उनसें गाडी, रूपये और सामान हथियारों के बल पर लूट लेते थे पुलिस ने गिरफ्तार चारों लूटेरों को जेल भेज दिया है
Tags:
crime
