ग्रेटर नोएडा के गैंगरेप पीडितों की मदद के लिए आगे आये सामाजिक संगठन

सोनू शर्मा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करौली मे स्थित भट्टे पर बीते एक नवम्बर को महिलाओं के साथ आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने डकैती और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये थे ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के आहावान पर बीते पाँच नवम्बर को आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन, किसान मजदूर संगठन, राष्ट्रीय किसान यूनियन व क्षेत्र के अनेकों सामजिक संगठनों के लोगों ने रबुपुरा थाने पर धरने दिया था जनपद गौतमबुद्धनगर व क्षेत्र के अनेकों किसान व सामाजिक संगठन तथा क्षेत्रीय लोग गैंगरेप पीडितों के समर्थन में खुलकर आगे आ गये हैं ठाकुर धीरेन्द्र सिह ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मीटिंग कर दुष्कर्म पीडित परिवार की मदद किये जाने का अनुरोध सभी से किया और उन्होंने कहा कि गैंगरेप के पीडित परिवार असहाय और गरीब हैं तथा बाहर के रहने वाले हैं ये हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि सभी क्षेत्रवासियों को एक जुट होकर पीडित परिवार के समर्थन में आगे आकर उन्हें न्याय और आर्थिक मदद दिलाने मे सहयोग करें  अगर एक सप्ताह मे दुष्कर्म के आरोपियों को नही पकडा गया तो फिर एसएसपी गौतमबुद्धनगर का घेराव किया जायेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post