
गौरीगंज-स्थानीय सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रयास से 28 फरवरी 2017 तक विधानसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले 132 केवी विद्युत पावर हाउस व उपकेंद्र से निकलने वाली 33/ 11 केवी उपकेंद्र मुसाफिरखाना, बरनाटीकर, पनियार, जामो, बगिया बहोरखा व जगदीशपुर उपकेंद्र से थौरी, अढ़नपुर से मिलने वाली बिजली ग्रामीण क्षेत्र को साढ़े 18 घंटे व तहसील क्षेत्र को साढ़े 20 घंटे बिजली मिलेगी। और इसके बीच में कटने वाली बिजली कटौती के रूप में मानी जाएगी। जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली मुहैया हो सकेगी। लेकिन तमाम दावों के बाद भी अभी तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को बिजली मुहैया नहीं हो सकी है। चुनाव नजदीक आते ही अब ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को लुभाने के लिए बिजली मुहैया कराई जा रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत भरत सिंह ने बताया कि जारी आदेश के तहत ही ग्रामीण, शहर व तहसील क्षेत्र को बिजली मुहैया कराई जाएगी।
Tags:
amethi