डायल 100 के तहत जिले को मिलेगा 30 वाहन



अमेठी-पुलिस विभाग द्वारा संचालित 100 नंबर को अखिलेश सरकार ने तकनीकी रूप से बदलाव करने के साथ ही कई सुविधाओं से लैश कर दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश का एक सेंटर हब बनाया जा रहा है। जहां से संबंधित जिलों को सूचना भेजी जाएगी। योजना के क्रियान्वयन से घटना स्थल पर तत्काल पुलिस पहुंच सकेगी। इसी के तहत रविवार को इंदिरा गांधी पीजी कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि डायल 100 कई सुविधाओं से लैश होगा। इसके वाहन अलग अलग क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे। जिससे कि कहीं भी कोई घटना होती है तो फौरन पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पहुंच जाएगी। 
अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने कहा कि सबसे पहले सूचना डायल 100 पर ही पहुंचेगी। जिसके बाद वहां के नजदीकी थाने को मामले की जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद वह अपने कार्य को देखेगा। कार्यक्रम में सीओ लालप्रताप सिंह, गौरीगंज कोतवाल आरपी शाही सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post