वाहनों का चालान कर वसूले ढाई लाख-अमेठी

AMETHI LIVE

अमेठी :एआरटीओ प्रवर्तन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने रविवार को अमेठी शहर, पीपरपुर, मुंशीगंज में ओवरलोड वाहनों के कागजात की जांच की। पीटीओ अवधराज गुप्ता ने जगदीशपुर व कमरौली में सघन चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन व पीटीओ ने ट्रक, बस, पिकप, डीसीएम वाहनों के कागजात न होने व ओवरलोड ट्रकों पर जुर्माना कर ढाई लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। एआरटीओ व पीटीओ की इस कार्रवाई से भारी वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने कहा कि जो भी वाहन मानकों को ताक पर रखकर सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आयेंगे। ऐसे वाहनों के पकड़े जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला मुख्यालय पर गौरीगंज में यातायात प्रभारी हरिराम यादव ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान लगभग तीन दर्जन से अधिक बाइक के कागजात की जांच की। जिसमें पूर्ण कागजात न पाए जाने पर चार वाहनों का चालान किया व सात बाइकों से 22 सौ रुपये के समन शुल्क की वसूली की।

Post a Comment

Previous Post Next Post