गौरीगंज: गौरीगंज थानाक्षेत्र के गांव राघीपुर से गुरुवार की शाम को कोचिंग पढ़ने निकला किशोर गायब हो गया।
गुरुवार की शाम 15 वर्षीय प्रियांशु सिंह अपने घर से करीब पांच बजे के करीब मनीपुर स्थित श्री कृष्ण प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में टयूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तब परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। आस पास के गांव के साथ ही रिश्तेदारों में भी पता किया, लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी आरपी शाही ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोर की तलाश की जा रही है।
Tags:
amethi