
जगदीशपुर-कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा निवासी मोईन उतेलवा के पास मुर्गीदाना बनाने की फैक्ट्री में ठेकेदारी करता है। जिसके मोबाइल पर 21 नवंबर को फोन आया कि मैं नक्सली बोल रहा हूं अपना व अपने परिवार की जिंदगी बचाना है तो 20 लाख नकद दे दो। रंगदारी मांग रहे युवक से परेशान मोईन ने थानाध्यक्ष को बताया।
24 नवंबर की रात जब नक्सली बने युवक ने फोन किया तो मोईन ने कहा कि इतना पैसा नहीं हो पायेगा तो जवाब मिला कि अभी एक लाख दो व यूपीएसआइडीसी उतेलवा में अकेले आने को कहा। युवक द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी। जब वह पैसा लेने पहुंचा तो पुलिस ने मौके से ही उसे धर दबोचा। जिसकी शिनाख्त बिहार के मोतिहारी जिला के विवेक कु मार गिरि के रूप में हुई। युवक उतेलवा के उसी फैक्ट्री में काम करता था जिसमे मोईन ठेकेदारी करता है। मोईन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
Tags:
amethi