
तिलोई : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रही चुनावी तैयारियों के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला ने चयनित सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करते हुए समीक्षा की। उपजिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदेय स्थलों तक मतदाताओं को पहुंचने में सुगमता पहुंचाई जाय। जिससे अधिक से अधिक मतदाता बूथों तक पहुंच सके |
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट से अपेक्षा की वे मतदेय स्थलों का भौतिक रूप से सत्यापन कर ले और मतदाताओं की सुविधा अनुसार बूथों को बदलने का प्रस्ताव भेजे ताकि समय रहते उसका क्रियान्वयन हो सके। उपजिलाधिकारी का विशेष जोर सवेंदनशील व अति सवेंदनशील मतदेय स्थलों को लेकर रहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार व रजिस्टार कानूनगो मौजूद रहे।
Tags:
amethi