पटना: नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री पर तंज कसा. लालू ने मोदी की तुलना 'अंकल पोड्जर' से की.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मुझे पढ़ाई के समय की एक कविता याद आती है, 'अंकल पोड्जर हैंग्स द पिक्चर'. नोटबंदी के इस पूरे हो-हल्ला में मुझे मोदी 'अंकल पोड्जर' जैसे ही नजर आ रहे हैं.'
During study days,read a poem "Uncle Podger hangs the picture". #DeMonetisationchaos reminded me of him striking similarities wth Modi— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 25, 2016
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा 'मोदी जी देश के 'अंकल पोड्जर' हैं. जो किसी काम को आरंभ करते हैं, लेकिन अंत में वह काम बुरी तरह बिगड़ जाता है. फिर दोष बाकी लोगों को देते हैं.'
मोदी जी देश के "अंकल पोड्जर" है। जो किसी काम को आरंभ करते है लेकिन अंत में वह काम बुरी तरह बिगड़ जाता है। फिर दोष औरों को देते है।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 25, 2016
मोदीजी ,अंकल पोड्जर का "Role Play" कर रहे है इसलिए ही वो RBI, वित्त मंत्रालय, सरकार, जनता, बीजेपी व किसान को परेशान करने पर तूले हुए है।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 25, 2016
उन्होंने आगे लिखा, 'यह अंकल पोड्जर हर घर में, हर व्यवसाय में घुसकर सबका नुकसान कर रहा है. फिर भी वो आत्म मुग्धता का शिकार है कि उससे अच्छा कोई नहीं है. 'अंकल पोड्जर' ने एक फोटो टांगने के उद्देश्य से दीवार में एक कील ठोंकने के चक्कर में पूरी दीवार में ही छेद कर दिए. फोटो भी डेढ़ी ही टांगी.'
यह अंकल पोड्जर हर घर में, हर व्यवसाय में घुसकर सबका नुकसान कर रहा है। फिर भी वो आत्म मुग्धता का शिकार है कि उससे अच्छा कोई नहीं है।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 25, 2016
"अंकल पोड्जर" ने एक फोटो टाँगने के उद्देश्य से दिवार में एक कील ठोकने के चक्कर में पूरी दिवार में ही छेद कर दिए। फोटो भी डेढ़ी ही टाँगी।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 25, 2016
गौरतलब है कि 'ट्विटर' को कभी चिड़िया कहकर मजाक उड़ाने वाले लालू इन दिनों इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर खूब सक्रिय हैं.