शुक्रवार को नगर पंचायत मुसाफि रखाना में संविदा सफ ाई कर्मी के चयन हेतु साक्षात्कार चल रहा था। साक्षात्कार के लिए चयन बोर्ड की ओर से लगभग 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सुबह से ही नगर पंचायत कार्यालय गेट पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का जमावड़ा दिखा। मौके पर भीड़ पांच सौ के आस-पास हो गई। साक्षात्कार डेढ़ बजे से शुरू हो सका। इसके पहले टेस्ट के लिए ब्लाक मुख्यालय पर स्थित नाली में सफ ाई अभियान चलाया गया। जिसमें अभ्यर्थियों को नाली की सफाई फावड़े व झाडू की मदद से करनी पड़ी।
कार्यालय पर ज्यादा भीड़ के चलते कई बार कर्मियों व अभ्यर्थियों में तीखी नोक-झोंक भी हुई। कुछ अभ्यर्थियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर चयन प्रक्रिया में उपेक्षा का आरोप भी लगाया।(दैनिक जागरण)
Tags:
amethi