
अमेठी:नोटबंदी पर सरकार की घेराबंदी में जुटी काग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गाधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मोदी सरकार ने उन्हें घेरने की एक और व्यूह रचना तैयार की है। यहां रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर के गोद लिए गाव बरौलिया में 26 नवंबर से 30 नवंबर के बीच तीनों मंत्रियों के आने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर पहली बार अपने गोद लिए गाव बरौलिया आएंगे। उनके साथ कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी व संजीव बालियान के आने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। अभी एक महीने भी नहीं बीता है, जब मोदी सरकार के तीन मंत्री पेट्रोलियम संस्थान के उद्घाटन के लिए यहां आए थे।
Tags:
amethi