पुलिस ने किया मुर्गी लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार-अमेठी



अमेठी : बीते 16-17 अक्टूबर की रात संग्रामपुर थानाक्षेत्र के इमलिया गांव के पास हुई मुर्गी के बच्चों की लूट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को मुर्गी के बच्चों को बेंचकर प्राप्त की गई एक लाख 74 हजार की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार व दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुर्गी के बच्चों की लूट के मामले के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव व प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर सीपी जैसल की टीम को निर्देश दिया गया था। जिस पर पुलिस टीम ने मिश्रौली सहजीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से लूटकांड में शामिल प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थानाक्षेत्र बरिश्ता निवासी अंकुर सिंह, हरकरनपुर निवासी दीपचंद्र सरोज व विजय कुमार सरोज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। घटना में शामिल गैंग का सरगना प्रतापगढ़ के ही अकोढि़या निवासी प्रतीक सिंह फरार हो गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।(JAGRAN)

Post a Comment

Previous Post Next Post