
गौरीगंज:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्मित शौचालयों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता परखने के लिए उनका सत्यापन कराया जा रहा है। शौचालयों का एक कोड निर्धारित किया जाएगा। जिससे आगे चलकर बने शौचालयों के सत्यापन में कोई कठिनाई न हो सके। निर्मित शौचालयों का कोड 5001 से शुरू होगा। शौचालय का सत्यापन कार्य करने वाले प्रशिक्षित लोगों को दो रुपये से ढाई रुपये तक का भुगतान प्रति शौचालय की दर से किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित कर ग्राम पंचायतों में निर्मित शौचालयों के सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। प्रशिक्षित व्यक्तियों को मानदेय के रूप में प्रतिदिन ढाई सौ से तीन सौ रुपये दिया जाएगा। वहीं दो से ढाई रुपये का भुगतान करने वालों को प्रतिदिन सौ शौचालयों का सत्यापन करना जरूरी होगा। इसमें लाभार्थी का पूरा डाटा उन्हें निर्धारित प्रारूप पर भरना होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शौचालयों का सत्यापन कराने का आदेश दिया गया है।(JAGRAN)
Tags:
amethi