
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पंडित ने भादर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय त्रिसुंडी द्वितीय, गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय पूरे रघुनाथ सिंह, पूरे मुराईन, पूरे चंडी वैश्य, जयसिंह पुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय, जामों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीगढ़ व संग्रामपुर के उच्च प्राथमिक मुहीबशाह के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इन प्रधानाध्यापकों के विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का संचालन सप्ताह भर या इससे अधिक दिन तक अवरुद्ध था। जिसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों को मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। एमडीएम संचालन बंद होने से बीएसए ने तत्काल प्रभाव से उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आगामी 30 नवंबर को कार्यालय में समस्त अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है। अगर कोई प्रधानाध्यापक तय तिथि में उपस्थित होकर जवाब नहीं देता है। तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Tags:
amethi