
मुसफिरखाना:30 अगस्त 2016 को गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव पूरे सोती मजरे सेंदुरी निवासी विजय चौहान जबरिया अपहृत कर ले गया है। पुलिस आरोपी युवक तथा अपहृत किशोरी की खोजबीन में लगी रही। सोमवार को चौकी इंचार्ज अजय कु मार पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक अलीगंज कस्बे में बैंक आफ बड़ौदा के निकट किशोरी के साथ कहीं निकल भागने की फि राक में खड़ा है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज के साथ हेड कास्टेबल अब्बास अली, महिला सिपाही पिंका वर्मा मौके पर पहुंची। पुलिस के आमद की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
Tags:
amethi