उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में विवाह समारोह में फायरिंग, दो की मौत

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में एक वैवाहिक समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर जमकर गोलीबारी हुई. इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.
यह वारदात प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के कैमा गांव में बुधवार की रात फिरोज नामक व्यक्ति के यहां वैवाहिक समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें पड़ोसी मोहम्मद अहमद और उसके साथियों में पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हो गई.
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से बंदूक तान दी गई और कुछ देर में ही फायरिंग होने लगी. पूरा समारोह स्थल पर अफरा तफरी मच गई. लोग बचने के लिए इधर उधर भागने लगे. इस दौरान गोली लगने से हामिद और 16 वर्षीय राजेन्द्र की मौत हो गई. जबकि मंजूर, सरफराज शाह और शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. जबकि घायलों को उपचार के लिए इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
पुलिस ने बताया कि फरोज अहमद की तहरीर पर मोहम्मद अहमद और उसके साथी इरशाद निहाल और मुमताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अब मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से पूरा शादी समारोह मातम में बदल कर रह गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post