2000 के नए नोट के साथ भ्रष्टाचार भी शुरू हो चुका है : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: नोटबंदी के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज दिल्ली की आजादपुर मंडी बाजार में एक रैली को संबोधित किया.

ममता बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी ने देश को पीछे धकेल दिया है. आज के हालात इमरजेंसी जैसे हैं. सरकार नोटबंदी के फैसले को वापस ले, नहीं तो आंदोलन करेंगे. हम काले धन के खिलाफ हैं, लेकिन यह फैसला उचित नहीं है. क्या जनता चोर है. हम डरते नहीं लड़ते हैं. हम लोग देश को बेचने नहीं देंगे.

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों को बहुत परेशानी आ रही है. लोग नोट लेकर घूम रहे हैं, लेकिन सामान नहीं मिल रहा. भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने जान की बाजी लगाई है.हमने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ दो बार अनशन किया है. हमने बड़े उद्योगपतियों की पोल खोली है.

अगर नोटबंदी से कालेधन पर रोक लग रही होती तो हम सबसे पहले मोदी सरकार का साथ देते. स्वच्छ भारत अभियान और योग दिवस पर उनका साथ दिया था. 2000 का नोट लाकर कैसे भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा.नए नोट के साथ भ्रष्टाचार भी शुरू हो चुका है. अब कम जगह पर ज्यादा धन जमा करेंगे भ्रष्टाचारी.


उल्लेखनीय है कि रैली से पहले ही यहां पीएम मोदी के समर्थक भी पहुंच गए थे और उनके समर्थन में नारे लगने लगे. यह रैली आम आदमी पार्टी की तरफ से पुराने 500 और हजार रुपये के नोटबंदी के विरोध में आयोजित की गई है.

इससे पहले केजरीवाल ने अपने ट्वीट के जरिए सरकार के फैसले से असहमति जताने वाले लोगों को आज़ादपुर में इकट्ठा होने का न्योता दिया था. वहीं कल ममता बनर्जी के साथ आप सांसद भगवंत मान भी राष्टपति से मिलने और फ़ैसले के विरोध में ज्ञापन देने राष्ट्रपति भवन गए थे.
ज्ञापन देने के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि काले धन का बचाव करने की कोई मंशा नहीं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी का यह कदम मोहम्मद बिन तुगलक जैसा है. नोटबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी को ज्ञापन दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post