
अमेठी-भादर ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा ग्राम पंचायत सोनारी में सरकारी धन में जमकर अनियमितता की गई। उन्होंने 14 वें वित्त आयोग के खाते पर रोक लगने के बाद भी चेक अपने नाम पर काट लिया। वहीं ग्राम प्रधान पति को भी बियरर चेक काट दिया। चतुर्थ राज्य वित्त का पैसा निकालने के मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसे वह अधिकारियों को नहीं दे सके हैं। इस पर जिला विकास अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच गौरीगंज खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह को सौंपा है। जिला विकास अधिकारी ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को दूसरे ब्लाक में संबद्ध किया गया है।
Tags:
amethi