25 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला-अमेठी

AMETHI LIVE
गौरीगंज :जिला सेवायोजन अधिकारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सवेतन रोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में शुक्रवार की सुबह दस बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें जी फोर एस सिक्योर सोल्यूसेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव हरियाणा तथा ग्रीन धारा एग्रीटेड फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें सवेतन रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाणपत्रों व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत समय व स्थान पर उपस्थित हों। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को मेले में सम्मलित होने के पूर्व सेवा योजन विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post