पांच अधिकारियों से जवाब तलब


अमेठी-शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत वसूली न होने पर उपायुक्त व्यापार कर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी तथा प्रभागीय वनाधिकारी को स्पष्टीकरण देने का आदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में माहवार एवं कार्मिक वसूली शत प्रतिशत सुनिश्चत की जाय। उन्होंने प्रवर्तन कार्य में और तेजी लाने का भी आदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करना गंभीर मामला है। ऐसा न करने वाले अधिकारियों को बख्सा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने उपायुक्त व्यापार कर को निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को कर के दायरे में लाते हुए वसूली में तेजी लाने को कहा। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएन यादव, सभी एसडीएम, तहसीलदार व संबंधित विभागों के प्रमुख मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post