
अमेठी-कोतवाली क्षेत्र के सरैया दुबान गांव निवासी सुमन तिवारी अपने परिजनों के साथ घर का ताला बंद कर शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण में गयी थी। शनिवार सुबह जब वह घर पहुंच ताला खोलकर अंदर गयी तो घर का सारा सामान अस्त व्यस्त था। पीड़िता के मुताबिक घर में रखी आठ हजार की नगदी के साथ दो लाख के आभूषण, गैस सिलेंडर, कपड़े व अन्य सामान चोर उठा ले गये। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
Tags:
amethi