
संग्रामपुर गाव निवासी विजय कुमार प्रजापति बाजार में ठेला लगाकर समोसा बेचता है। शुक्रवार को वह खरेथू गाव में आयोजित मेले में दुकान लगाने गया था। देर शाम वह कालिकन चंद्रिकन मार्ग से अपने घर वापस लौट रहा था। शकरपुर मोड़ पर सामने से आये बाइक सवार तीन बदमाशों ने विजय का ठेला रोक लिया।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार जब तक विजय अपना ठेला खड़ा करता तब तक दो बदमाशों ने उस पर चाकू लगाकर जेब में हाथ डालने लगे। तभी व्यापारी ने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशो ने उस पर चाकू से कई वार कर दिया। घटना में बदमाश व्यापारी का पाच हजार रुपए और मोबाइल छीन कर चले गए। व्यापारी खून से लतपथ सड़क पर घायल दशा में पड़ा रहा। मेले से लौट रहे अन्य व्यापारी उसे उठाकर संग्रामपुर अस्पताल ले आये। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी सीपी जैसल ने बताया की अभी तहरीर नहीं मिली है।
Tags:
amethi