लापरवाही पर दो सफाई कर्मी निलंबित




गौरीगंज-जिले के अमेठी तहसील के गांव में तैनात सफाई कर्मचारी संतलाल व गौरीगंज में तैनात रामकृष्ण को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे के आवास पर सफाई कार्य करने के लिए तैनात किया गया है। लंबे समय से दोनों सफाई कर्मचारी बिना किसी सूचना के गायब थे। आने पर भी सफाई कार्य में रुचि न दिखाते हुए पूरा दिन आवास परिसर में सोते पाए गए। जिसके चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी थी। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर दोनों सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने लापरवाह दोनों सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी सफाई कर्मी काम में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post