जानियें : इंटरनेट यूजर के मामले में कौन सा राज्य सबसे ऊपर और कौन सा सबसे नीचे



दिल्ली : देश में इंटरनेट यूजर की सूची में महाराष्ट्र 2.94 करोड़ के आंकड़े के साथ पहले स्थान पर है. वहीं उसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का नंबर आता है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2016 के अंत तक देश में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 34.26 करोड़ थी. तमिलनाडु में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 2.80 करोड़, आंध्र प्रदेश में 2.48 करोड़ तथा कर्नाटक में 2.26 करोड़ है.
सबसे कम इंटरनेट यूजर्स की संख्या वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है जहां इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या महज 30.2 लाख की है. आंकड़ों के अनुसार देश में कुल इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं में से 67 प्रतिशत शहरी इलाकों के हैं. वहीं ग्रामीण भारत में इंटरनेट का प्रयोग करने वालों की संख्या 11.19 करोड़ है.
मार्च के अंत तक दिल्ली में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या 2.05 करोड़ थी. मुंबई में यह 1.56 करोड़ तथा कोलकाता में 92.6 लाख थी. सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंटरनेट पर लाने का है. भारतनेट परियोजना का उद्देश्य देश में ढाई लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ना है.
READ SOURCE

Post a Comment

Previous Post Next Post