Live India 21 Nov. 2016
ISLAMABAD : PAKISTAN ने अरब सागर की अपनी सीमा में प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन भारतीय मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। एधी फाउंडेशन इन मछुआरों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।
Tags:
world