नोटबंदी: मोदी को 3 लाख लोगों ने अनफॉलो कर दिया


नई दिल्ली। मोदी की औचक नोटबंदी से नाराज होकर ट्वीटर पर 3 लाख फालोअर्स मोदी को अनफॉलो करके चले गए। यह पहला मौका है जब मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट का ग्राफ गिरता हुआ दिखाई दिया है। यह एक बड़ी संख्या मानी जा रही है। इससे पहले तक मोदी के सोशल मीडिया ग्राफ में हमेशा बढ़ोत्तरी ही देखी गई है। 

वर्तमान में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 24,242,299 है, जिसके साथ वह देश में सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने हुए हैं। एक रोचक फैक्ट यह भी है कि नवंबर महीने में मोदी के हर दिन 25 हजार नए फालोअर्स बन रहे थे।

दरअसल, नोटबंदी के तीसरे दिन स्थितियां बदल रहीं हैं। आम आदमी की जेब में रखे खुल्ले पैसे खतम हो गए हैं और बैंकों में लंबी कतारें लगीं हुई हैं। इसके अलावा बैंकों की लिमिट भी बहुत छोटी है जबकि लोगों की जरूरत इससे थोड़ी ज्यादा है। महीने की 9 तारीख को नोटबंदी होने से स्थितियां ज्यादा बेकार हुईं हैं, आम आदमी इन दिनों में ही अपने घर के सारे बकाया चुकता करता है। लोगों ने एक दो दिन तो सब्र कर लिया लेकिन अब सब्र का बांध टूट रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post