2 हजार का नोट लेकर फंसे लोग, नहीं कर पा रहे खरीददारी



मुंबई। अब तक लोग 500 और एक हजार के नोट को लेकर परे शान थे, लेकिन अब 2000 की नोट भी लोगों की मुसीबत का सबब बन चुका है। आखिर 2 हजार की नॉट का इस्तेमाल कैसे किया जाए, कोई भी 2 हजार की नोट लेने के लिए तैयार ही नहीं।

न्यूज़ २४ के अनुसार मुरली धर पटेल पहले 500 और एक हजार की नोट को बदलने के लिए परेशान थे। वहीं सरकार ने जब घोषणा की 2 हजार के नए नोट आ रहे है तो ये उसे लेकर काफी उत्सुक थे। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें बैंक से 2 हजार की दो नोट मिले और रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए यह दुकान पर पहुंचे तो इनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले फल ख़रीदे और दो हजार रूपये का नो‍ट दिया तो फल वाले ने पैसे लेने से मना कर दिया।
फिर सब्जी की दुकान पर सब्जी खरीदने गए तो 2 हजार का नोट देखकर उसने भी सब्जी देने से मना कर दिया। अब मुरली धर को समझ में नहीं आ रहा आखिर अब ये 2 हजार रूपये का इस्तेमाल आखिर कैसे ये करेंगे, जिसकी वजह से यह अब काफी परेशान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post