नमक हुआ 400 रूपये किलो?, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

post-feature-image


मुरादाबाद। दो दिन से नोटों के लिए मची अफरातफरी के बीच अब नमक के लिए मारामारी मच गयी है। एक अफवाह के बाद लोगों ने बोरियों से नमक खरीदना शुरू कर दिया है। इसका दुकानदार जमकर फायदा उठा रहे हैं।
आज दोपहर बाद से कई जगहों से यह अफवाहें सुनने को मिलीं कि नमक 200 से 400 रूपये किलों हो गया है। हालांकि इस जानकारी की कहीं से कोई पुष्टि नहीं हो पायी। अफवाह के खौफ से लोगों ने तेजी से नमक खरीदना शुरू कर दिया।

ठाकुरद्वारा के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्हें एक रिश्तेदार ने कॉल कर बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में नमक 400 रूपये किलो बिक रहा है। इस पर वह दुकान पर पहुंचे तो 17 रूपये में मिलने वाली नमक की थैली के दुकानदार ने 30 रूपये मांगे।
एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अचानक नमक की डिमांड बढ़ने पर दुकानदारों ने ही नमक के दाम बढ़ा दिए हैं। 
उधर, कई लोग यह कहते दिख रहे हैं कि राजस्थान के जयपुर से नमक 400 रूपये किलो होने की खबर मिली है। जबकि यूपीयूकेलाइव की पड़ताल में मामला पूरी तरह झूठा पाया गया। जयपुर में नमक महंगा होने का कोई मामला नहीं है। 
जयपुर निवासी जयभारत मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन नारू ने यूपीयूकेलाइव को बताया कि ऐसा कोई मामला जयपुर में नहीं है। नमक का दाम बढ़ने की अफवाह भी जयपुर में नहीं उड़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post