
नई दिल्ली। काले धन को सफेद करने में लगे लोगों पर मोदी सरकार एक के बाद एक वार करने में लगी हुई है। भले ही विपक्ष सरकार के इस कदम की आलोचना कर रही हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में पीछे हटने वाले नहीं है।
न्यूज़ २४ के मुताबिक निर्देशों के तहत, बीपीएल कार्ड धारकों को किसी दूसरे के पैसे जमा कराने से बचना होगा। अगर बीपीएल कार्ड धारक के खाते में 39 हजार रुपये से ज्यादा पैसे हुए तो उसे इन पैसों का ब्यौरा बैंक देना होगा।
कहा गया है कि अगर अकाउंट में जमा पैसे किसी और निकले तो उस खाते के बीपीएल कार्ड धारक को सजा भुगतनी होगी। उसका नाम बीपीएल की सूची से हमेशा के लिए कट सकता है। इतना ही नहीं, बीपीएल कार्ड धारक को इसके कारण 200 गुणा जुर्माना भी भरना पड़ेगा। ऐसे में लोगों के लिए जरूरी है कि वे झांसे में आकर किसी दूसरे के पैसे अपने अकाउंट में जमा कराने से बचें।