नोटबंदी:अब नोट बदलवाने वालों की उंगली में लगाई जाएगी स्याही

post-feature-image

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से बैंकों में लगी भारी भीड़ और अफरातफरी से निपटने के लिए सरकार ने एक नया और अनूठा तरीका निकाला है। वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि नोट बदलवाने वाले व्यक्ति की उंगली में वोट डालने वाली स्याही लगाई जाएगी। 

इससे एक ही व्यक्ति बार-बार नोट बदलवाने के लिए लाइन में नहीं लग सकेगा और भीड़ से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार से ही बड़े शहरों में नोट बदलवाने पर स्याही लगाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
नवभारतटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वित्त सचिव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक नए नोट पहुंचे, इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। दास ने कहा, 'कुछ लोग मासूमों को लाइन में लगा रहे हैं। अगर एक ही आदमी बार-बार नोट बदलवाएगा तो दूसरे लोगों को दिक्कत आएगी।' शक्तिकांत दास ने कहा कि हमें खबरें मिली हैं कि कुछ लोग बार-बार नोट बदलवाने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। दास ने कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
-सांकेतिक तस्वीर। 

Post a Comment

Previous Post Next Post