
मथुरा। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नोटंबदी की परेशानी झेलते हुए लोगों पर कहा है कि इससे लोगों को लम्बी लम्बी लाइनें में लगने की आदत हो जायेगी। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि इससे लोगों की दिक्कते बढ़ी है लेकिन देश की जनता ये सहने को तैयार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी के लाइन में लगने पर हेमा ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो बहुत सारे खड़े हो जाएंगे। इसी के साथ उन्होने बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन लगाने का सुझाव भी दिया ।
Tags:
uttar pradesh