स्कूल से घर वापस लौट रहे शिक्षक को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


गौरीगंज : स्थानीय थानाक्षेत्र के गांव पटखौली मजरे जूठीपुर निवासी विनायक देव शुक्ला पूरे केसरी गांव में एक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार की दोपहर वह स्कूल बंद होने के बाद बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बरनाटीकर गांव के पास उन्हें आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रोक लिया और लात, घूंसों और डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक आराम से निकल गए। जिसके बाद शिक्षक ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आशीष व दीपू निवासी पूरे खुशियाल पांडे के साथ ही पांच-छह अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post