
भादर (अमेठी):पीपरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा औझी की महिला प्रधान लता मिश्रा के पति सेवानिवृत्त फौजी अनिल मिश्रा सुलतानपुर में सेंट्रल बैंक में नौकरी करते हैं। गुरुवार की सुबह वह घर से बाइक द्वारा डयूटी के लिए निकले। रास्ते में इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव नरायनपुर के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गिर गए। इसके बाद बोलेरो को खड़ी कर उसमें से उतरे बदमाशों ने अनिल पर असलहों से ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। उन्हें चार गोलियां लगी।उसक्के बाद बदमाश फरार हो गए | मौके पर पहुंचे परिजन व पीपरपुर एसओ नरसिंह नारायन शर्मा व रामगंज चौकी प्रभारी यशवंत सिंह यादव ने उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
Tags:
amethi