
सिंहपुर (अमेठी): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर के महिला वार्ड की गैलरी में अपने नवजात जुड़वा बच्चों के साथ कराहती हुई प्रसूता में प्रसव के लिए पहुंची इस गर्भवती महिला के साथ यहा तैनात एक मात्र एएनएम के सहारे हो रहे प्रसव की जिम्मेदारी संभाल रही रेनू ने बेड के अभाव का वास्ता देकर उसे जमीन का रास्ता दिखा दिया। यहा आए दिन गर्भवती महिलाओं के साथ यही व्यवहार किया जाता है। इस अमानवीय व्यवहार की वजह रहती है आर्थिक तंगी ।क्षेत्र के भवन खेड़ा निवासी गंगा की पत्नी रेखा अपनी वृद्ध मा के साथ प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल आये थे ताकि यहाँ बेहतर संसाधन होंगे और मुफ्त में प्रसव किया जाएगा। लेकिन उसके साथ यहा जो व्यवहार हुआ उसने कल्पना भी न की होगी। परिजनों का सीधा आरोप है कि यहा उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ।
केंद्र से बाहर रहे चिकित्सा अधीक्षक डा. आजम खा ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जाच करायी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मी के खिलाफ कार्यवाही होगी।
Tags:
amethi