सुलतानपुर --मोतिगरपुर में दुग्ध व्यवसाई से असलहे के बल पर लूटे पैतीस हजार रुपये..मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के रोहनी खोजगीपुर गाँव निवासी शिवनाथ पाल का है जिनकी गाँव के बगल दुर्गा नगर नवोदित बजार मे क्वालिटी नाम से दूग्ध व्यवसाय की डेयरी है। बुधवार सुबह मोतिगरपुर गये जहाँ बी ओ बी बैंक मे उनका खाता है खाते से पैतीस हजार रुपये निकाले ग्राहकों को देने के लिए पैसा निकाल कर अपने घर की तरफ चल पड़े जैसे ही दोस्त पुर रोड पर ढेमा के पहले देवकला बाबा देव स्थान के पास अपनी बाइक से पहुँचे की पीछे से एक पल्सर पर तीन लोग सवार होकर आये जिसका नम्बर यू पी 44ै 0103है रोक कर असलहा सटा दिये और मार पीटा। मोबाइल व 35000रुपये छीन कर दोस्तपुर की तरफ भाग निकले मामले की सूचना पीड़ित ने थाने पर दी सूचना पर हरकत मे आयी पुलिस ने घटना स्थल की जाँच पड़ताल जुटी है। थानाध्यक्ष आर.पी.ओझा ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाय।
Tags:
sultanpur