बलरामपुर-थाना ललिया के शिवपुरा बाजार मे वाइनशाप के बगल पान की दुकान कर रहे दुकानदार को दबंगो ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उधारी मे पान मशाला देने से मना कल दिया था । पीड़ित राजीव उर्फ डब्लू पुत्र देवता ने थाने पर दी गयी तहरीर मे कहा है कि मंगलवार की रातमे बिकास पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी भिनगा, मनोज यादव पुत्र भोला निवासी भितवरिया हरैय्या व बाबू गुप्ता पुत्र अनोखी निवासी शिवपुरा शराब के नशे मे आए और उधार मे सिगरेट व पुड़िया माँगने लगे । उधार देने से मना करने पर पहले गाली गलौज दिया तथा मारपीट शुरू कर दिया । उसी मे से एक ने कट्टा से गोली चला दी । गोली कमर के नीचे जांघ मे लगी । आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े । लोगों को इकठ्ठा होते देख दबंगो वहाँ से फरार हो गये । पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि आरोपियों के बिरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है । आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होंगे ।
Tags:
uttar pradesh
