नदी में डूबे पाच बच्चे , एक अभी भी लापता


अमेठी-संग्रामपुर थानाक्षेत्र के डेहरा दर्जियान गाव निवासी वारिस, साहिल, वाजिद, महताब और सलमान गाव के समीप मालती नदी में नहाने गये थे।   नहाते समय ये सभी गहरे पानी में चले गये जिससे डूबने लगे । आस पास के लोगों ने वारिस, साहिल, वाजिद और महताब को बाहर निकाला। लेकिन ग्रामीणों के लाख कोशिशो के बाद भी सलमान (16 ) को बचा नहीं और वह  पानी में डूब गया।  लोगों ने लाश खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता न चल सका । पूर्व प्रधान अशोक शुक्ला ने मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। संग्रामपुर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर खोजने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक बालक का पता नहीं लगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post