मिड डे मील के बर्तन में अब गर्भवती महिलाओं का भोजन नहीं बनेगा


प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए अति महत्वाकाक्षी योजना "हौसला पोषण मिशन" की शुरुआत की है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक सेंटर पर एक फ ल व गर्म ताजा भोजन की व्यवस्था है। वहीं दो साल तक के बच्चों को आइरन की गोली देने का प्रावधान है। जिसमे मिडडे मील की तर्ज पर मेन्यू के हिसाब से भोजन की व्यवस्था की गई है। योजना को सफल बनाने के लिये ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अब बर्तन की समस्या से निजात मिलने जा रही है। प्रत्येक सेंटर पर बर्तन व वाल पेंटिंग के लिए 1750 रुपये खातों में भेजना शुरू हो गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post