
जगदीशपुर(अमेठी)-
एक महिला के पेट में दर्द होने पर इलाज के लिए अस्पताल लाई महिला का किया गया डिलवरी ।पीड़ित के पति ने स्थानीय थाना कामरौली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र कमरौली के रोड न• 2 पर स्थित कृष्ण नर्सिंग होम इलाज के लिए आई पूनम देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी पूरे लाल थाना मोहनगंज को अस्पताल में महिला डॉक्टर द्वारा बताया गया कि मरीज की हालत ज्यादा ख़राब हो जायेगी इसे एमरजेंसी डिलवरी करानी पड़ेगी ।
अपने लिखित प्रार्थना पत्र में पीड़ित के पति ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम को 4 माह का पेट में बच्चा था इसी वजह से दिनांक 29/08/2016 को सुबह 3 बजे पेट में आचनक दर्द होने लगा तथा उसे तुरन्त औ•क्षेत्र जगदीशपुर ,रोड न• 2 में स्थित डॉ•शिल्पी तिवारी के अस्पताल कृष्ण नर्सिंग होम लेकर आये इमरजेंसी में सुबह करीब 4 बजे 500 रु• का पर्चा बनवाया गया और जब मरीज को दिखाया गया तो डॉ•शिल्पी तिवारी ने कहा कि बच्चेदानी का मुँह खुल चुका है तत्काल डिलीवरी करानी पड़ेगी और 4 माह के बच्चे की असमय सुबह 5 बजे के करीब डिलीवरी डॉ•शिल्पी तिवारी द्वारा करवा दिया गया जिसके लिए उनके द्वारा रु•10000 जमा करवाया गया और डिलीवरी के पूर्व कहा कि बच्चे के बचने की जिम्मेदारी डॉक्टर की नहीं होगी ।
मेरे द्वारा निवेदन करने के बाद भी डॉक्टर साहिबा द्वारा बातों को अनसुनी कर असमय डिलीवरी किया और बच्चे की जान भी न बचा सकी ।अब फिर जब 30/08/2016 को डिस्चार्ज करने को कहा तो यह कहकर रोका गया कि पहले 5000 रु• जमा करो तब सफाई करके ही मरीज को डिस्चार्ज किया जाएगा |
Tags:
amethi