छेड़खानी करने घुसे युवक की पिटायी से मौत

सुल्तानपुर  -- छेड़खानी की नियत से घर में घुसे युवक को घर की महिलाओ व ग्रामीणों ने  जमकर पिटाई कर दी। सुचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की हालात देख पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी मौत हो गयी । मौत के बाद परिजनो में कोहराम मचा हैं।
           मामला मंगलवार की शाम कूरेभार थाने के खारा गांव का है। गांव का ही रामधीरज सुत छेदी (25) पड़ोसी सीताराम  विश्वकर्मा (बढई )के घर में दीवाल के रास्ते घुस गया। आरोप है कि रामधीरज ने घर में घुसकर सीताराम की लड़कियो से छेड़ खानी करने लगा। जिस पर घर की महिलाओ ने युवक को मारते हुए गुहार लगाई। आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और युवक को जमकर पीटा। इसी बीच किसी ने सूुचना चौकी पुलिस को दी। सुचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके बिरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। बुधवार अलसुबह उसकी हालत खराब होने पर थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुचाया। जहाँ डॉक्टरों ने तीन घंटे इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से उसकी हालत नाजुक थी। हालात खराब होने पर उसे तत्काल इलाज अस्पताल पहुचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । मौत की खबर पर सीओ बल्दीराय गांव पहुच गये और जायजा लिया। सीओ जीतेन्द्र गिरि ने बताया कि युवक की पिटायी करने वालो पर तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post