राहुल गाधी की दोपहर पौने दो बजे जगदीशपुर विधानसभा के जाफरगंज मंडी में होगी जनसभा

जगदीशपुर(अमेठी)-आज लगभग दस साल बाद सांसद राहुल गाधी जाफरगंज मंडी समिति में जन सभा करने जा रहे हैं। वह सासद विकास निधि द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण योजना के तहत 72 कार्यो का उदघाटन करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता के अनुसार  हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होगी। जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। विधायक राधेश्याम कनौजिया ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post