
भाजपा सांसद और दलित नेता उदित राज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम गाय का मांस खाने से ताकत बढ़ती है।
उस बात को कहते हुए उन्होंने एक उदाहरण भी दिया कहा कि जमैका के रेसर यूसैन बोल्ट गरीब थे तो उनके ट्रेनर ने उनको सुबह और शाम को गाय का मांस खाने की सलाह दी। इसके बाद यूसैन बोल्ट में इतनी ताकत आई की वो अबतक ओलिंपिक में 9 गोल्ड मैडल जीत चुके है।
आपको बता दें की उदित राज का बौद्ध धर्म से हैं। यह बीजेपी के दिल्ली से सांसद हैं। पहले उदित राज का नाम उदित राम था लेकिन बाद में ये बौद्ध हो गए। 2014 में ही भाजपा ने इन्हें शामिल किया और ये पहली बार सांसद बने।