
सिंहपुर (अमेठी):बुधवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजुलेश तिवारी द्वारा ग्राम सभा आजादपुर, फूला तथा चिलूली के सभी केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जहां सभी केंद्रो पर भारी खामिया देखने को मिली। वहीं बच्चों की उपस्थिति नामाकन के अनुरूप बहुत कम पाई गयी। नाराज परियोजनाधिकारी ने समस्त कार्यकत्रियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की हिदायत देते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा।तय समय सीमा में स्पष्टीकरण न मिलने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी।
Tags:
amethi