केजरीवाल ने हीरो की बीवियों को लिखे लेटर

नई दिल्ली। एक्टर्स को समझाने के बाद अब दिल्ली सरकार ने उनकी पत्नियों को चिट्ठि लिखने का ऑप्शन चुना है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने कुछ बड़े एक्टर्स को चिट्ठी लिखकर यह आग्रह किया था कि वह पान मसाला का ऐड ना करें। सरकार का कहना था कि इनमें सुपारी होती है जिससे कैंसर होता है।

 जब हीरोज की तरफ से कोई जवाब ना मिला तो अब ये चिट्ठियां अजय देवगन, शाहरुख खान, अरबाज खान और गोविन्दा की पत्नियों को भेजी गई हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने पहले इन ऐक्टर्स को ही चिट्ठियां भेजी थीं लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया था।

चिट्ठी में कहा गया है,'हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप लोगों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ------ (जिस कलाकार की पत्नी हो उसका नाम) को पान मसाला का विज्ञापन करने से मना करें। हमने इस बारे में उनको चिट्ठी लिखी थी लेकिन न ही उन्होंने हमें कोई जवाब दिया और न ही पान मसाला का ऐड करना बंद किया।'

Post a Comment

Previous Post Next Post