कामवाली बाई के कब्जे से क्राइम ब्रांच ने बरामद किये दो करोड़


मुंबई। मुंबई क्रांइम ब्रांच के हत्थे एक ऐसी कामवाली बाई चढ़ी है, जिसके निशाने पर आलीशान घर होते हैं। यह पहले दिल जीतती है और उसके बाद कीमती सामानों पर हाथ साफ कर देती है। जांच के दौरान कामवाली बाई के पास से दो करोड़ रुपए बरामद किए गए।


पुलिस ने बताया कि घर के कीमती सामन, नगदी और जेवरात चुराकर यह मालामाल हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस कामवाली बाई के निशाने पर क्षेत्रीय बॉलीवुड कलाकार और बिजनेमैन हुआ करते हैं। महिला के पास से अलग-अलग पहचान पत्र मिले हैं। इसके पास संगीता, नर्मदा और गीता नाम से भी कागजात हैं।

पुलिस के मुताबिक यह शातिर महिला मुंबई के अमीरों के घर में पहले काम की तलाश में जाती है। जब काम मिल जाता है तो बकायदा शातिराना तरीके से अपनी सभी दस्तावेज भी जमा करती है, ताकि उसकी साजिश के बारे में किसी को भनक ना लग सके।

 इससे पूछताछ की जा रही है लेकिन पुलिस को ऐसा शक है कि उसके साथ इस अपराध में उसके कुछ साथी भी हो सकते हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि वह इतने लोगों के यहां चोरी कर चुकी है कि उसकी गिनती ही नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post